{"_id":"60bccddabe4e44422852366c","slug":"modern-art-hospital-and-ethanol-plant-will-be-set-up-in-himachal-1000-d-type-oxygen-cylinders-will-be-available-union-minister-assures-cm-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगा इथेनॉल संयंत्र, स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न अस्पताल बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगा इथेनॉल संयंत्र, स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न अस्पताल बनेगा
Sun, 06 Jun 2021 08:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने 1000 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है, जिसमें से 500 सिलिंडर जल्द राज्य को मिलेंगे जबकि 500 प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में 10 आधा टन क्षमता के प्रत्येक क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हिमाचल प्रदेश में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के माध्यम से 200 करोड़ रुपये के निवेश से 200 केएल क्षमता का इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद एक बयान जारी कर कही। सीएम ने बताया कि इथेनॉल संयंत्र से अनाज से इथेनॉल बनाया जाएगा, जिसे पेट्रोल और डीजल में मिश्रित करने से प्रदेश में वाहनों से उत्सर्जित प्रदूषण में कमी आएगी। इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन
सीएम ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हरसंभव मदद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। वहीं पेट्रोलियम मंत्री ने राज्य के लिए 60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्टेट ऑफ आर्ट मॉडर्न अस्पताल मंजूर करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के साथ उनके अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा और उप आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द मिलेंगे 500 ऑक्सीजन सिलिंडर और 300 कंसंट्रेटर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1000 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर मंजूर किए हैं। इनमें से 500 सिलिंडर प्रदेश को मिल चुके हैं, जबकि 500 शीघ्र पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में स्थापित करने के लिए आधा टन क्षमता वाले 10 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक और कारपोरेट सामाजिक दायित्व निधि के तहत प्रदेश को 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की ऑक्सीजन क्षमता को बल मिलेगा। यदि जरूरत हुई तो शीघ्र ही बी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन