फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   model health care centers in himachal pradesh soon

सुविधा: मॉडल स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात होंगे दो-दो डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Mon, 25 Apr 2022 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। इनमें कई स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जिनमें एक डॉक्टर है। कई फार्मासिस्टों के हवाले चल रहे हैं। सरकार ने प्रस्ताव तैयार किया है कि इनमें भी दो डॉक्टरों के साथ एक नर्स, एक फार्मासिस्ट और दो से तीन बेड की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
model health care centers in himachal pradesh soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मॉडल स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके अलावा लोगों को घर-द्वार चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए मोबाइल क्लीनिक खोले जाने हैं। इनमें 144 डॉक्टर मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा है। जून से लोगों को यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


इनमें कई स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जिनमें एक डॉक्टर है। कई फार्मासिस्टों के हवाले चल रहे हैं। सरकार ने प्रस्ताव तैयार किया है कि इनमें भी दो डॉक्टरों के साथ एक नर्स, एक फार्मासिस्ट और दो से तीन बेड की व्यवस्था रहेगी, जिससे मरीजों को छोटी से छोटी बीमारियों के लिए मेडिकल और जोनल अस्पताल आने की जरूरत न पड़े। कोरोना से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधा से वंचित लोगों के लिए मोबाइल क्लीनिक योजना लाभदायक होगी। हर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिक खोला जा रहा है।
विज्ञापन


इन क्लीनिकों में उपकरण स्थापित किए जाएंगे। डॉक्टर टीम के साथ लोगों के घर जाकर मरीजों का उपचार करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष बजट भाषण में इसकी घोषणा की है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जाना है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने कहा कि लोगों को घर-द्वार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इन योजनाओं को सिरे चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed