फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   model code of conduct in shimla cabinet minister suresh bhardwaj attend party meeting in hotel

Shimla: आचार संहिता के बीच रेस्टोरेंट में भाजपा की बैठक में सरकारी वाहन से पहुंचे मंत्री

Sun, 24 Jul 2022 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 11:25 AM IST
सार

महासू जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि मंत्री जिला किन्नौर के दौरे पर जा रहे थे। ठियोग में चाय पीने के लिए रोका गया था। संवाद

विज्ञापन
model code of conduct in shimla cabinet minister suresh bhardwaj attend party meeting in hotel
सरकारी वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला शिमला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी है। ऐसे में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सरकारी वाहन में ठियोग पहुंचे। वह यहां निजी रेस्टोरेंट में चल रही भाजपा की बैठक में शामिल हुए। मंत्री चार घंटे तक बैठक में मौजूद रहे। इतना ही नहीं, थाना ठियोग से एस्कॉर्ट गाड़ी भी तीन जवानों के साथ उनके लिए भेजी गई। 

विज्ञापन


गौर हो कि 10 अगस्त को पंचायतीराज संस्थाओं के 217 विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना है। जिला शिमला में भी नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे जिले में आचार संहिता लगी है। इस दौरान नेताओं के लिए सरकारी वाहनों के अलावा किसी भी तरह की एस्कॉर्ट और सरकारी विश्राम गृह में रुकने की मनाही होती है। ठियोग में यह मामला उस समय सामने आया, जब मंत्री सरकारी गाड़ी लेकर निजी रेस्टोरेंट में चल रही महासू जिला भाजपा की बैठक में पहुंच गए।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर जब जिला उपायुक्त आदित्य नेगी से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि मामला उनके संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटूंगरू ने भी यही कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। महासू जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ने कहा कि मंत्री जिला किन्नौर के दौरे पर जा रहे थे। ठियोग में चाय पीने के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा किन्नौर का प्रस्तावित दौरा था। रास्ते में जलपान के लिए रुका। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस जवान भेजे गए थे। इससे अधिक मुझे कुछ पता नहीं है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का सवाल ही नहीं उठता। - सुरेश भारद्वाज शहरी विकास मंत्री

यह स्पष्ट तौर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य चुनाव आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती है। - नरेश चौहान, कांग्रेस उपाध्यक्ष


ऐसा नहीं करना चाहिए, निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत : सिंघा 
माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय निर्वाचन आयोग को भी शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed