फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MNREGA one thousand crore rupees not spent In Himachal Pradesh

मनरेगा के एक हजार करोड़ रुपये के प्लान की धनराशि नहीं हो पाई खर्च

Thu, 28 May 2020 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 May 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
MNREGA one thousand crore rupees not spent In Himachal Pradesh
मनरेगा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ग्रामीण विकास विभाग के खाते में वर्तमान समय में करीब 1829 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हो पाई है। देश और प्रदेश में लॉकडाउन के कारण विभाग की राशि विभिन्न मदों पर खर्च नहीं हो पाई है। इस राशि में से 400 करोड़ राशि की किस्तें 14वें वित्तायोग से दिसंबर 2019 में प्रदेश सरकार के खाते में जमा हुईं। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा के लिए योजना के तहत करीब एक हजार करोड़ की राशि मंजूर है, लेकिन यह संबंधित विभाग ग्रामीणों क्षेत्र के विकास पर व्यय नहीं कर पाया।

विज्ञापन


यह राशि मार्च, 2020  तक व्यय की जानी थी। मनरेगा के कामों के बाद समय-समय पर यह स्वीकृत राशि जारी होती है। लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक मनरेगा के काम न होने से यह राशि व्यय नहीं हो पाई। हालांकि, अब पंचायतों में मनरेगा के काम आरंभ कर दिए गए हैं। इसके अलावा पंचायतों में कामों के लिए 14वें वित्तायोग से अक्तूबर और दिसंबर की दो किस्तें 400 करोड़ जारी हुईं। इसके बाद लॉकडाउन के कारण यह राशि भी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में व्यय नहीं हो पाई है। इसके अलावा 15वें वित्तायोग ने भी हिमाचल के लिए 429 करोड़ की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन


यह राशि विभाग के नाम पर बिना खर्च में शामिल है। 15वें वित्तायोग से अभी तक प्रदेश सरकार को यह राशि नहीं मिली है। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. आरएन बत्ता कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण विभाग मनरेगा के कामों पर खर्च नहीं कर पाई है। मनरेगा के काम जैसे-जैसे होते हैं, यह राशि जारी होती रहती है। 14वें वित्तायोग की दो किस्तें 400 करोड़ की दिसंबर में आई थीं। 15वें वित्तायोग से 429 करोड़ की राशि अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed