फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MMA fighters from all over the world will fight at kullu, Khali will be the brand ambassador

हिमाचल के इस मैदान में उतरेंगे दुनिया भर के एमएमए फाइटर, खली होंगे ब्रांड एंबेसडर

Fri, 28 Feb 2020 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
MMA fighters from all over the world will fight at kullu, Khali will be the brand ambassador
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू के ढालपुर मैदान में मिक्सड मार्शल आर्ट(एमएमए) के रिंग में दुनिया भर के फाइटर उतरेंगे। 11 अप्रैल को प्रतियोगिता होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय फाइटर द ग्रेट खली(दलीप सिंह राणा) ब्रांड एंबेसडर के रूप में मौजूद रहेंगे। अल्टीमेट फाइटिंग लीग की ओर से करवाई जाने वाले प्रतियोगिता में अमेरिका, रूस, ब्राजील, ईरान, नाइजीरिया, अफगानिस्तान, नेपाल, भारत के 14 फाइटर हिस्सा लेंगे। चार महिला फाइटर भी हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नकुल खुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के बजाय स्पोर्ट्स की ओर आकर्षण पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस इवेंट को देखने के लिए बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे भी कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंच रहे हैं। चैंपियनशिप के लिए विशेष सेट तैयार किया जाएगा। इसमें पांच से लेकर दस हजार तक लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी। प्रतियोगिता दोपहर तीन बजे से लेकर देर रात दस बजे तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed