{"_id":"62e7c777149cd97cab703049","slug":"mlas-will-be-able-to-ask-two-starred-questions-in-a-day-in-the-himachal-assembly-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र में विधायक एक दिन में पूछ सकेंगे दो तारांकित सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र में विधायक एक दिन में पूछ सकेंगे दो तारांकित सवाल
Tue, 02 Aug 2022 04:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Aug 2022 04:24 PM IST
सार
विधायकों की ओर दिए जाने वाले नोटिस में एक विषय ही शामिल करना होगा। प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायकों को यह बुलेटिन जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून सत्र में विधायक एक दिन में दो तारांकित सवाल पूछ सकेंगे। विधायकों की ओर दिए जाने वाले नोटिस में एक विषय ही शामिल करना होगा। प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से विधायकों को यह बुलेटिन जारी किया गया है। राज्य विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार विधानसभा का एक सदस्य दिन में दो तारांकित और तीन अतारांकित सवाल ही पूछ पाएगा। इनमें उनके कोष्ठकों में शामिल किए प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
सदस्य हर दिन के लिए अपने तारांकित प्रश्नों में यह बताएंगे कि वे अपने उन्हें पूछने के लिए किस क्रम में रखना चाहते हैं। यदि ऐसा कोई क्रम नहीं बताया गया हो तो प्रथम दो स्वीकृत प्रश्न उस दिन के मौखिक उत्तर वाली सूची में शामिल किए जाएंगे। अगर किसी मंत्री से ऐसा सवाल पूछा गया है, जिसके लिए वह उत्तरदायी नहीं है तो वह प्रश्न प्रेषित विभाग की ओर से संबंधित विभाग को उनकी रजामंदी लेकर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्रियोें, मंत्रियों से विशेष परिस्थितियों में ही मिलेंगे आगंतुक
मानसून सत्र के दौरान जब तक विधानसभा की बैठक चल रही हो, तब तक सामान्य रूप से दिन के लिए कोई प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में जब मुख्यमंत्री और मंत्री आगंतुकों से मिलना चाहें तो 3:00 से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की ओर से निर्धारित वक्त के अनुसार प्रवेश पत्र जारी किए जा सकेंगे। विधानसभा सचिवालय की ओर से प्रवेश पत्र तभी जारी किए जाएंगे, जब मुख्यमंत्री या मंत्रियों के संबद्ध निजी सचिव आगंतुकों के नाम, उनका विवरण और मिलने का निर्धारित समय लिखित रूप में देंगे।
विज्ञापन