फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA rikhiram kaundal panchayat voters did not vote.

विधायक की पंचायत में चुनाव का बहिष्कार, खाली रहीं मतपेटियां

Sun, 03 Jan 2016 11:41 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
MLA rikhiram kaundal panchayat voters did not vote.

हिमाचल में झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल की घराण पंचायत के खमेड़ाकलां वार्ड के बाशिंदों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया। वार्ड के 284 वोटरों ने मतदान नहीं किया। यहां से खाली ही मतपेटियां लाई गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से वे मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। गांव में पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

विज्ञापन


स्कूल में बच्चों को खेलने के लिए मैदान तक नहीं है। घराण पंचायत के खमेड़ाकलां वार्ड के लोगों ने पंचायत चुनाव का एलान होते ही उपायुक्त से मुलाकात कर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। सूत्र बताते हैं कि उन्हें मनाने की भी कोशिशें की गईं, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क न होने के कारण वे राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास भी कई बार गए।
विज्ञापन

मांग उठाई लेकिन नहीं हुई पूरी

MLA rikhiram kaundal panchayat voters did not vote.

सड़क सुविधा, सरहयाली खड्ड पर पुल की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक आश्वासन ही मिले। ऐसे में उन्हें चुनाव का बहिष्कार करना पड़ा। खमेड़ा कलां के बाशिंदों को बीमारी की हालत में पालकी का सहारा लेना पड़ता है। जब कोई बीमार होता है तो उसे पालकी में उठाकर अस्पताल लाया जाता है। सरहयाली खड्ड में बाढ़ आने पर बच्चों को स्कूल से छुट्टी करनी पड़ती है।

इस गांव में 284 मतदाता हैं। रामपाल, रोशन लाल, उत्तम सिंह, विजय कुमार, सोहन सिंह, ज्ञान चंद, कांता देवी और निर्मला देवी ने कहा कि सुविधा न मिलने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। उधर, बीडीओ झंडूता प्रकाश चंद ने खमेड़ा कलां वार्ड में मतदान नहीं होने की पुष्टि की है। कहा कि यहां शून्य प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed