फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Reena kashyap and vishal Oath ceremony at himachal vidhansabha 

दो नये विधायकों ने ली शपथ, सीएम ने दिए मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत

Mon, 04 Nov 2019 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Nov 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
MLA Reena kashyap and vishal Oath ceremony at himachal vidhansabha 
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा के दो नये विधायकों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शिमला में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने धर्मशाला से नव निर्वाचित विधायक विशाल नेहरिया और पच्छाद विधायक रीना कश्यप को शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


शपथ समारोह में सरकार के अलावा भाजपा के कई नेता भी मौके पर मौजूद रहे। इन्होंने नये विधायकों को बधाई दी। जिन दो सीटों से ये विधायक चुनकर आए हैं, वहां पहले भी भाजपा का कब्जा था।
विज्ञापन


इन्वेस्टर मीट के बाद करेंगे मंत्रिमंडल में बदलाव : जयराम
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के बाद जयराम सरकार के मंत्रिमंडल की तस्वीर बदलना तय है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में दो रिक्त पदों के लिए नामों पर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में स्पष्ट किया कि इन्वेस्टर मीट के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव और नए चेहरों को लाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में पच्छाद से नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप और धर्मशाला से चुने गए विशाल नैहरिया के शपथग्रहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के अलावा कई अन्य पहलुओं पर भी गौर कर उसी हिसाब से मंत्रिमंडल में चेहरों को मौका दिया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया कि बदलाव से पहले केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की जाएगी।

निर्देश के अनुसार काम किया जाएगा। फिलहाल, सरकार की प्राथमिकता इन्वेस्टर मीट है, जिसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके सफल होने पर प्रदेश को कई फायदे होंगे। बताया कि 6 नवंबर को पूरा मंत्रिमंडल धर्मशाला पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने दोनों नव निर्वाचित विधायकों को उपचुनाव में जीत पर बधाई दी।


कहा कि उपचुनाव में कई बार कई सदस्यों को मात्र 6 महीनों का समय ही मिल पाता है, तब भी वह तन-मन से अपने क्षेत्र के विकास में जुट जाते हैं। दोनों विधायक युवा हैं। इनके पास 3 वर्षों का पर्याप्त समय है, जिसका सदुपयोग दोनों को अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीव्र तथा समग्र विकास के लिए करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed