फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mla randhir sharma beaten up by in cm virbhadra programme at bilaspur.

CM के सामने भाजपा विधायक से हाथापाई, मंच से उतारा

Fri, 10 Jul 2015 08:22 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
mla randhir sharma beaten up by in cm virbhadra programme at bilaspur.

नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्सी के मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा में जोरदार हंगामा हुआ। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा को मंच पर बोलने के लिए मौका नहीं मिला तो वह सीधा माइक के पास चले गए। रणधीर का आरोप है कि कांग्रेसी नेताओं ने माइक बंद कर दिया और उन्हें बोलने से रोका।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा महासचिव रणधीर और कांग्रेस महासचिव राम लाल ठाकुर के बीच कहासुनी हो गई। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। रणधीर शर्मा का कहना था कि यह पब्लिक मीटिंग थी, जबकि कांग्रेसियों का कहना है कि यह पार्टी की जनसभा थी। लिहाजा, उन्हें बोलने का मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जमकर हुई धक्का मुक्की

mla randhir sharma beaten up by in cm virbhadra programme at bilaspur.

तनावपूर्ण माहौल में बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पार्टी के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं में हुई इस धक्का मुक्की में रणधीर शर्मा, राम लाल ठाकुर और विकास ठाकुर को भी धक्के लगे। रणधीर शर्मा मैदान में बैठ गए। मैदान में हंगामा होता रहा और सीएम मंच पर बैठे रहे। रणधीर ने बाकायदा जनसभा स्थल के साथ ही अलग से अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद माहौल को शांत कराया।

कुछ कहना था तो मुझसे बात करते-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके बाद जनसभा में कहा कि विधायक चंगर के गर्म क्षेत्र के रहने वाले हैं। विधानसभा के अंदर भी हंगामे करते रहते हैं। दो दिन से वह मेरे साथ थे। कुछ कहना था तो बस्सी में जहां उद्घाटन हुआ वहीं पर बात करते।

'मुझे कार्यक्रम में बतौर विधायक बुलाया गया था'

mla randhir sharma beaten up by in cm virbhadra programme at bilaspur.

विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि उनके साथ जनसभा में धक्कामुक्की की गई। उन्हें कार्यक्रम में बतौर विधायक बुलाया गया था। जनसभा में जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। सरकार का कार्यक्रम होने पर वह इसमें शामिल हुए थे। इसे कांग्रेस ने अपना निजी कार्यक्रम बना दिया।

कांग्रेस पार्टी का था यह कार्यक्रम:
रामलाल ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस का था। इसमें भाजपा विधायक ने जानबूझकर खलल डालने का प्रयास किया। विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुनियोजित तरीके से इसमें व्यवधान डालने पहुंचे। वहां हजारों लोग थे। सभी ने सयंम से काम लिया। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत ठीक नहीं है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed