{"_id":"959d74853abbf8cde2b0e1c8b3951150","slug":"mla-rakesh-kalia-resigned-from-committee-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि विधायक ने दे दिया इस्तीफा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ कि विधायक ने दे दिया इस्तीफा!
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने सरकार की ओर से गठित समितियों के पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने हलके के कुछ सरकारी फैसलों व अपने हलके में दूसरे विधायक की दखलअंदाजी का विरोध जताया है।
विज्ञापन
कालिया बंगाणा उपमंडल शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष पद व प्रदेश के दो विश्वविद्यालयों की कमेटियों के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि सरकार में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य का दखल सही नहीं है और वे मनमाने फैसले करवा रहे हैं, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन
कालिया ने गगरेट क्षेत्र में रविवार को अपने दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद यह निर्णय लिया। बीते दिनों चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने गगरेट हलके की तुलना एक पंचायत से की थी।
विज्ञापन
इस टिप्पणी पर युवा कांग्रेस गगरेट के नेता देवी लाल ने समर्थकों सहित विधायक कुलदीप कुमार के आवास के बाहर नारेबाजी कर माफी मांगने की मांग उठाई थी।
इसके बाद कुलदीप कुमार की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने देवी लाल को नोटिस भेजा था। इस पर कालिया ने सुक्खू से भी नाराजगी जाहिर की थी।
इस मामले को शांत करने के बजाय सरकार की ओर से देवी लाल को युवा बोर्ड के सदस्य पद से हटाने के बाद मामला और गरमा गया। उधर, गगरेट विस युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवी लाल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के हितों की आवाज उठाई थी और उठाते रहेंगे।