फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Nandlal becomes chairman of 7th Finance Commission

डैमेज कंट्रोल: रामपुर से विधायक नंदलाल को 7वें वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया, कैबिनेट मंत्री का भी दिया दर्जा

Fri, 01 Mar 2024 10:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Mar 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
MLA Nandlal becomes chairman of 7th Finance Commission
विधायक नंदलाल - फोटो : अमर उजाला

सियासी उठापटक के बीच सरकार डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। सरकार ने रामपुर से विधायक नंदलाल को 7वें वित्तायोग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। बीते दिनों सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नंदलाल, विक्रमादित्य सिंह और रोहड़ू से विधायक मोहनलाल ब्राक्टा के साथ मौजूद थे। साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है। इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।

विज्ञापन


ब्राक्टा को सरकार ने पहले ही मुख्य संसदीय सचिव बागवानी का पदभार सौंप रखा है। अब नंदलाल को 7वें वित्तायोग का जिम्मा सौंपा है। हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज एक्ट 1994, हिमाचल प्रदेश म्युनिसीपल कॉरपोरेशन एक्ट धारा 79 के तहत उन्हें यह तैनाती दी गई है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने नंदलाल को नियुक्ति पर बधाई दी है। नंदलाल ने भी मुख्यमंत्री की नीतियों पर आस्था जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed