फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA gave four lakhs for the boundary wall of Arlu School

Shimla News: अरलू स्कूल की चहारदीवारी के लिए विधायक ने दिए चार लाख

Fri, 22 Nov 2024 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
MLA gave four lakhs for the boundary wall of Arlu School
विद्यार्थियों ने भंगड़ा और पहाड़ी गीतों से पंडाल में खूब वाहवाही लूटी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शुक्रवार को विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत की। अरलू स्कूल की विकास कार्यों के लिए उन्होंने चार लाख की धनराशि स्वीकृत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी तरफ से 5100 रुपये और प्राइमरी के विद्यार्थियों को 2100 रुपये देने की घोषणा की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भंगड़ा और पहाड़ी गीतों से पंडाल में खूब वाहवाही लूटी। प्रिंसिपल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हर समय प्रयासरत हैं। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा की पत्नी मृदु शर्मा, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र कौशल, उपप्रधान झंबर जीवन शर्मा, स्कूल स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed