ये किससे मिलने थाने पहुंच गए विधायक, मचा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश चंबा जिला के एहलमी वन कटान मामले में हिरासत में लिए गए बारह लोगों का मामला अब राजनीतिक रंग में रंग रहा है। अभी इन लोगों को हिरासत में लिए चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि सदर विधायक बीके चौहान इनका हाल जानने के लिए इनके पास शनिवार की सुबह आ पहुंचे।
थाना चंबा में आरोपियों और विधायक के बीच हुई मुलाकात में विधायक आरोपियों की तबीयत पूछते नजर आए। फिलहाल इस घटना के घटित होने का कोई अंदाजा नहीं था।
लेकिन शनिवार को विधायक साहब की एक्सयूवी सीधे थाना चंबा के प्रवेश द्वार रूकी और विधायक अपने लहजे में थाने में प्रवेश कर गए। इस दौरान उन्होंने थाने में पुलिस स्टाफ से बातचीत की।
विधायक के सामने गिड़गिड़ाते रहे आरोपी
सीधे आरोपियों के सेल के बाहर उनकों ढांढस बंधाने पहुंच गए। कुछ देर थाने में बिताने के बाद विधायक अपने रास्ते हो लिए। और थाने में महौल एक बार फिर सामान्य हो गया।
उधर विधायक की एंट्री कई लोगों व बृद्धिजीवियों में चर्चा का विषय बन गई है। जबकि आलोचक इस मुलाकात को तिरछी नजर से देख रहे हैं।
गौर तलब है कि वैसे तो विधायक होने के नाते विधायक अपने विस क्षेत्र के अंर्तगत किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में अपनी विशेष भूमिका रखता है।
लेकिन एहलमी वन बीट में अवैध कटान को लेकर सलाखों के पीछे कैद आरोपियों को इनके सामने गिड़गिड़ाते हुए देखे जाने पर तस्वीर थोड़ी धुंधली होती नजर आ रही है।