{"_id":"65ef03d7e8b62a5eb20808da","slug":"mla-ashish-sharma-said-i-will-file-a-defamation-claim-against-those-who-filed-a-false-case-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विधायक आशीष शर्मा बोले- झूठा केस दर्ज करवाने वालों पर करूंगा मानहानि का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विधायक आशीष शर्मा बोले- झूठा केस दर्ज करवाने वालों पर करूंगा मानहानि का दावा
Mon, 11 Mar 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2024 06:45 PM IST
सार
निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी और विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मेरे खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कर मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया है। दोनों नेताओं पर 50-50 करोड़ का मानहानि का दावा कोर्ट में करेंगे।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप में अपने खिलाफ बालूगंज थाना में शिकायत दर्ज होने पर निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी और विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मेरे खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कर मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया है। दोनों नेताओं पर 50-50 करोड़ का मानहानि का दावा कोर्ट में करेंगे।
विज्ञापन
प्रेस को जारी बयान में कहा कि दोनों नेताओं के अलावा जो-जो अधिकारी बिना तथ्यों के उन पर झूठा केस करवाने में संलिप्त हैं वे भी कोर्ट में जवाब देने के लिए तैयार रहें। विधायक ने कहा कि जब वह थाने से एफआईआर की कापी मांग रहे हैं तो कॉपी नहीं दी जा रही है। वह जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं। सत्ता का रौब दिखाकर कुछ नेताओं ने प्रदेश की राजनीति को दूषित करके देवभूमि को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह हमेशा सच के साथ चले हैं और आगे भी चलते रहेंगे। कौन, कैसे भ्रष्टाचार कर रहा है प्रदेश की जनता इस बात को भलीभांति जानती है। सत्ता का गरूर करने वाले यह याद रखें कि यह हमेशा नहीं रहती है। झूठ कितना भी बड़ा और ताकतवर हो जाए सच को कभी नहीं दबा सकता है।
विज्ञापन