फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Asha Kumari appointed All India Congress Committee incharge of Punjab

जमीन घोटाले में फंसी आशा को कांग्रेस ने सौंपी पंजाब की कमान

Mon, 27 Jun 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Jun 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
MLA Asha Kumari appointed All India Congress Committee incharge of Punjab
डलहौजी से विधायक आशा कुमारी

जमीन हड़पने के मामले में फंसी हिमाचल के जिला चंबा के डलहौजी से विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव आशा कुमारी को पंजाब का पार्टी प्रभारी बनाया है। कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें यह जिम्मेवारी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दी है। नई जिम्मेदारी को संभालने आशा कुमारी रविवार को डलहौजी से दिल्ली रवाना हो गई हैं। पंजाब का प्रभारी बनने के बाद आशा कुमारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विशेष आमंत्रित सदस्य भी हो जाएंगी।

विज्ञापन


आशा कुमारी के पास अब तक हरियाणा का सह प्रभार था। वह झारखंड की सह प्रभारी भी रह चुकी हैं। अब पंजाब की स्वतंत्र प्रभारी होने के साथ साथ वे हरियाणा की सह प्रभारी भी रहेंगी। हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुकी आशा कुमारी प्रदेश की राजनीति में भी काफी दखल रखती हैं। शुरू में उन्हें सीएम वीरभद्र सिंह के विरोधी धडे़ में गिना जाता था, मगर पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री के साथ उनके संबंध ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन

निचली अदालत से सजा के बावजूद आशा को बड़ा जिम्मा

MLA Asha Kumari appointed All India Congress Committee incharge of Punjab
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

निचली अदालत से सजा होने के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने आशा कुमारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जमीन हड़पने के एक मामले में चंबा की अदालत ने आशा कुमारी को एक साल की सजा सुनाई थी। हिमाचल हाईकोर्ट ने इस सजा पर बीते मार्च माह में रोक लगा दी थी। अब इस मामले की सुनवाई चल रही है।

बता दें कि विवाद के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पंजाब प्रभारी का पद छोड़ दिया था। अब पंजाब में भाजपा और आप को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल जाएगा। 26 फरवरी 2016 को विशेष जज चंबा की अदालत ने आशा कुमारी समेत 13 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी।

इस मामले में छह आरोपियों की सुनवाई के दौरान ही मौत हो चुकी थी। मामले में आरोप रहे हैं कि पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी जमीन को धोखाधड़ी से बेच दिया। इस धोखाधड़ी के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए। वर्ष 2001 में पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह ने इस धोखाधड़ी की शिकायत विजिलेंस से की थी।

आरोप रहे कि आशा कुमारी के पति ब्रिजेंद्र सिंह ने अपने नौकरों के नाम की जीपीए आशा कुमारी के नाम बनवाई। इस जीपीए के आधार पर आशा कुमारी ने ये सरकारी भूमि अपने पति को बेच दी। विशेष अदालत चंबा ने आशा कुमारी और कुछ अन्य को दोषी पाते हुए एक साल और कुछ को तीन साल कारावास की सजा सुनाई थी।

वीरभद्र विरोधी धड़े में थीं आशा, कुछ समय से संबंध सुधार

MLA Asha Kumari appointed All India Congress Committee incharge of Punjab
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

डलहौजी की कांग्रेस विधायक आशा कुमारी को लंबे समय तक वीरभद्र विरोधी धडे़ मेें माना जाता था, मगर कुछ समय से उनका सीएम वीरभद्र सिंह के साथ संबंध सुधार नजर आ रहा था। हाल ही में वे सीएम वीरभद्र सिंह को अपने निर्वाचन क्षेत्र

डलहौजी में शिलान्यास और अन्य कार्यक्रमों में ले गई थीं। सीएम वीरभद्र सिंह पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बावजूद वे उनके साथ खड़ी नजर आईं। पूर्व वीरभद्र सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुकीं आशा कुमारी वर्तमान वीरभद्र सरकार में साधारण विधायक हैं। सरकार ने उन्हें वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री होने पर भी मंत्री नहीं बनाया।

कौन हैं आशा कुमारी
मध्यप्रदेश में जन्मी आशा कुमारी की शादी चंबा के राजघराने से संबंधित ब्रजेंद्र सिंह से हुई थी। वे एनएसयूआई में सक्रिय रहीं। आशा हिमाचल विधानसभा में साल 1985 में पहली बार चुनी गईं।

इसके बाद से अब तक वह 1993, 1998, 2003 और 2012 में विधानसभा सदस्य चुनी जा चुकी हैं। इस दौरान वे साल 1995 से 1998 और 2003 से 2005 के दौरान राज्य में मंत्रिमंडल भी रहीं। फिलहाल वर्तमान में वह आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सचिव भी है।

विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस की होगी जीत: आशा

MLA Asha Kumari appointed All India Congress Committee incharge of Punjab

आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने पर डलहौजी विधानसभा की विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव आशा कुमारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है। नई नियुक्ति मिलने के बाद आशा कुमारी रविवार को डलहौजी से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

आशा कुमारी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने जो विश्वास उन पर जताया है वह इसके लिए आभारी हैं। आशा कुमारी ने कहा कि वह पूरी मेहनत के साथ इस जिम्मेवारी को निभाएंगी। उन्होंने कहा कि निश्चय ही पंजाब में कांग्रेस की  सरकार बनेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के हटने के बाद इस पद के लिए नये नेता की तलाश की जा रही थी। पंजाब  में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं डलहौजी  विधानसभा में आशा कुमारी को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के बाद क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। कार्यकर्ता इस निर्णय को प्रदेश में भी आशा कुमारी के कद बढ़ने के रूप में देख रहे हैं।

आशा कुमारी को पंजाब प्रभारी बनाने पर खुशी

MLA Asha Kumari appointed All India Congress Committee incharge of Punjab
आशा कुमारी सोनिया गांधी के साथ। - फोटो : फाइल फोटो

चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव आशा कुमारी को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूई) नियुक्त करने और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी बनाने से प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने आशा कुमारी को बधाई दी है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि आशा कुमारी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और संगठन में कार्य करने का उनके पास बहुत लंबा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा है। पंजाब प्रदेश की पार्टी मामलों की प्रभारी बनने से निश्चित तौर पर पंजाब प्रदेश में भी पार्टी को इससे लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed