फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mistakes in 8th class book.

आठवीं कक्षा की किताब में गलतियों की भरमार

Mon, 18 May 2015 02:57 PM IST
अमर सिंह शौल/ अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी)
अमर सिंह शौल/ अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी) Updated Mon, 18 May 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
mistakes in 8th class book.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से छपवाई गई आठवीं के सिलेबस की एक पुस्तक में गलतियों की भरमार है। कई वाक्यों में एक साथ ही कई शब्द गलत लिखे गए हैं। इससे अभिभावकों में रोष है। वहीं, छात्रों को भी गलत ज्ञान मिल रहा है। पूर्व में भी स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबों में कई गलतियां सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन


आठवीं की पाठ्य पुस्तक हिमाचल की लोक संस्कृति और भोग के अध्याय दो में करीब 25 गलतियां हैं। अन्य अध्याय में भी गलतियां हैं। पुस्तक में गलतियों की भरमार होने से गुणात्मक शिक्षा की पोल भी खुल रही है। इसमें श की जगह ष लिखा गया है। शिमला को षिमला, खुशखबरी को खुषखबरी और ब्रिटिश को ब्रिटिष लिखा गया है। पुस्तक में गलतियों पर अभिभावकों ने भी ऐतराज जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने इसे शिक्षा बोर्ड की लापरवाही बताते हुए इसमें तुरंत सुधार करने का आग्रह किया है। अभिभावकों की मानें तो गलत शब्द छपे होने के कारण बच्चों को गलत ज्ञान मिल रहा है। इधर, समैला स्कूल के एसएमसी प्रधान जोगिंद्र सिंह, पूर्व उपप्रधान अमर सिंह ने बताया कि बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि लिखित तौर पर देने पर पाठ्य पुस्तक में गलतियों को चैक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed