फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Missing Two Leopard From Gopalpur Zoo Caught Again.

खुद ही वापस लौट आई चिड़ियाघर से गायब मादा तेंदुआ, दूसरे को नाले से पकड़ा

Fri, 17 Mar 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 17 Mar 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Missing Two Leopard From Gopalpur Zoo Caught Again.

हिमाचल के धौलाधार प्राकृतिक चेतना केंद्र (चिड़ियाघर) गोपालपुर से बीते मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गायब दोनों तेंदुओं को 30 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित पकड़ लिया गया है। मादा तेंदुआ बुधवार रात खुद ही चिड़ियाघर में लौट आई।

विज्ञापन


वहीं नर तेंदुए को वीरवार दोपहर बेहोश कर पास ही स्थित एक नाले से पकड़ा गया है। इस दौरान तेंदुए ने एक व्यक्ति को हल्का जख्मी भी किया है। चिड़ियाघर के बाड़े की जालियां किसने काटीं, यह रहस्य अब भी बरकरार है।
विज्ञापन


जांच के बीच एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि तेंदुओं के पकड़े जाने के बाद वन विभाग और पुलिस कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। सर्च और रेस्क्यू टीम में डीएसपी, एसएचओ पालमपुर, डीएफओ (वन्य प्राणी), खुफिया पुलिस और वन विभाग कर्मचारियों के साथ अन्य लोग शामिल थे। एसडीएम पालमपुर अजीत भारद्वाज ने भी वीरवार को घटनास्थल का जायजा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक गायब हो गए थे दो तेंदुए, जारी हुआ था अलर्ट

Missing Two Leopard From Gopalpur Zoo Caught Again.

गोपालपुर चिड़ियाघर से बीते मंगलवार रात एक मादा समेत तीन तेंदुए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। मुख्य पिंजरे समेत बाहर की मोटी लोहे की जाली भी कटी हुई मिली। बुधवार सुबह तलाशने पर एक तेंदुआ पिंजरे के बाहर छिपा मिला, जिसे पकड़ लिया गया।

लेकिन 16 साल का नर और चार साल की मादा तेंदुआ का कहीं कोई अता-पता नहीं चला। तेंदुओं के लापता होने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया था।

विभाग ने बैठाई जांच

Missing Two Leopard From Gopalpur Zoo Caught Again.

डीएफओ वन्य प्राणी हमीरपुर नितिन पाटिल ने कहा कि मामले में विभाग ने जांच बैठा दी है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में एक चौकीदार को निलंबित किया गया है। 

पुलिस ने दर्ज किया केस
डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने चिड़ियाघर गोपालपुर से गायब तेंदुओं के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है कि तेंदुओं के बाड़े की तार कैसे कटी और तेंदुए कैसे भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed