फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Missing American citizen's body found in Himachal's Lahaul and Spiti

Shimla : लापता अमेरिकी नागरिक का शव लाहौल-स्पीति में मिला, ITBP- SDRF टीम ने ढूंढ निकाला, गृहमंत्री ने सराहा

Mon, 17 Jun 2024 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 05:22 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित आईटीबीपी के जवानों की सराहना की जिन्होंने रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव बरामद किया।

विज्ञापन
Missing American citizen's body found in Himachal's Lahaul and Spiti
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

तीन दिन से लापता अमेरिकी नागरिक का शव रविवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में की और ताशीगंग के बीच एक खड्ड से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेवर बोकस्टाहलर (31) गुरुवार को स्पीति घाटी की अपनी यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। इसके बाद एक खोज दल का गठन किया गया। 

विज्ञापन


टीम ने काजा के विभिन्न इलाकों में तलाशी की और ताशीगंग के पास एक सुनसान इलाके के पास ट्रेवर द्वारा किराए पर ली गई मोटरसाइकिल बरामद की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक दिन बाद सेना की डोगरा रेजिमेंट की सहायता से एक ड्रोन ने शुक्रवार को की और ताशीगंग के बीच एक गहरी खाई में फंसे एक पैराशूट की पहचान की।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि पैराशूट ट्रेवर का था, जो बेस जंपर था। इसके बाद ऐसे बचाव कार्यों और प्रतिकूल परिस्थितियों में प्रशिक्षित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया और ट्रेवर के शव को तलाश कर  लिा गया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने की आईटीबीपी की सराहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित आईटीबीपी के जवानों की सराहना की, जिन्होंने रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव बरामद किया। मंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि उन्हें बहादुर हिमवीरों पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed