फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Miscreants Trying to spoil the harmony between two religious in chamba

दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ के बाद पवित्र किताब फाड़ी

Wed, 22 Nov 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरोल/कियाणी/चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरोल/कियाणी/चंबा Updated Wed, 22 Nov 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
Miscreants Trying to spoil the harmony between two religious in chamba

चंबा जिले की सरोल पंचायत में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्‍थलों में तोड़फोड़ कर इलाके में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। धार्मिक पुस्तक के फटे पन्ने व टूटा माइक झाड़ियों में मिले। वहीं शिव मंदिर को भी शरारती तत्वों ने निशाना बनाकर मूर्तियों से तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन




त्रिशूल मंदिर के नजदीक सड़क पर फेंके गए थे। सोमवार रात की घटना का पता मंगलवार की सुबह चला जिसके तुरंत बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। दोनों समुदायों के लोगों ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह की नमाज अता करने मस्जिद पहुंचे तो माइक गायब था। नमाजियों ने गड़बड़ी के शक पर जब गौर से देखा तो मस्जिद से धार्मिक पुस्तक भी गायब मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के इलाके को खंगालना शुरू किया तो मस्जिद से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में धार्मिक पुस्तक के फाड़े हुए पन्ने और टूटा हुआ माइक भी मिल गया। इसी दौरान किसी ने फोन पर बताया कि इसी पंचायत के शिव मंदिर में भी शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। 

मूर्तियां बिखरी हुईं पाई गईं

Miscreants Trying to spoil the harmony between two religious in chamba


मंदिर में तोड़फोड़ की वजह से मूर्तियां बिखरी हुईं पाई गईं। मंदिर में स्थापित शिवलिंग रावी नदी के किनारे से बरामद हुआ जबकि त्रिशूल सड़क पर फेंके गए थे। 

धार्मिक स्थलों पर शरारती तत्वों की इस हरकत की सूचना मिलने पर एएसपी वीरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। मामला दर्ज कर अब शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है।

घटना को अंजाम देने वालों की हो रही तलाश 
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरोल पंचायत में मस्जिद व मंदिर में तोड़ फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : मोहम्मद सलीम

Miscreants Trying to spoil the harmony between two religious in chamba

गौसिया धार्मिक स्‍थल (सरोल) के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें घटना की सूचना मंगलवार सुबह फोन से मिली। पुलिस को फौरन सूचित कर दिया गया। पुलिस को चाहिए कि ऐसी जघन्य वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

शरारती तत्वों पर हो सख्त कार्रवाई: विनय शर्मा
ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि सरोल पंचायत में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिले में सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। ऐसी घटना माहौल बिगाड़ने की साजिश है जिसे लेकर पुलिस को सख्त कार्रवाई की मिसाल पेश करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed