{"_id":"5bc19de9bdec226983026243","slug":"miscreants-posted-derogatory-comments-about-pm-modi-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर लिख दी पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर लिख दी पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक स्थलों पर लिखी जाने वाली अभद्र टिप्पणी के मामले नहीं थम रहे। इस मामले में अब तक पुलिस शहर के विभिन्न थानों में तीन एफआईआर दर्ज कर चुकी है लेकिन इन टिप्पणियों को कौन लिख रहा है इस बारे में अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
अब एक नए मामले में कार्ट रोड पर सड़क के किनारे दीवार पर फिर से काले अक्षरों में प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की है। इससे पहले सात अक्तूबर को खलीणी और कसुम्पटी एसडीए कांपलेक्स में भी सार्वजनिक स्थलों पर अभद्र टिप्पणी लिखी गई थी।
विज्ञापन
इन दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले की पुलिस आरोपियों को ढूंढ पाती नौ अक्तूबर को कसुम्पटी में फिर से दीवार पर ऐसी ही टिप्पणी लिखी पाई गई। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि थाना सदर से मौके पर पुलिस को भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन