{"_id":"5d7fc1b08ebc3e93ab3b7873","slug":"mis-managment-shimla-news-sml307707583","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने पहले बने भवन के मालिक को दे दिया 2.28 लाख का कूड़े का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने पहले बने भवन के मालिक को दे दिया 2.28 लाख का कूड़े का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर के न्यू शिमला इलाके में करीब तीन माह पहले बनकर तैयार हुए भवन के मालिक को नगर निगम ने कूड़े का 2.28 लाख रुपये का बिल थमा दिया। यह बिल पिछले एक साल का है।
न्यू शिमला के सेक्टर दो स्थित यह भवन जय सिंह ठाकुर का है। जय सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले यहां खाली प्लाट था। हाल ही में उनका भवन बनकर तैयार हुआ है। वह खुद इस भवन में रहते हैं। प्रतिमाह 80 रुपये के हिसाब से उन्होंने तीन महीने का शुल्क भी जमा करवा दिया है लेकिन अचानक लाखों रुपये का नया बिल देखकर वह हैरान थे। निगम ने 17 हजार 600 रुपये प्रति महीने की दर से नया बिल उन्हें भेज दिया। शहर में निगम इस दर से उन बड़े होटलों से शुल्क लेता है जिनके 50 से ज्यादा कमरे हैं। जयसिंह ने अपने एरिया के सुपरवाइजर को इसकी शिकायत की। सुपरवाइजर ने कहा कि उन्होंने निगम को यह बिल या एरियर नहीं बताया। गलती से यह बिल जारी हुआ होगा। इसे निगम दफ्तर जाकर ठीक करना पडे़गा। जयसिंह ने सुपरवाइजर के पास यह बिल ठीक करने को दे दिया।
कूड़े के गलत बिल लेकर पहुंचे सैकड़ों लोग
नगर निगम दफ्तर में सोमवार को कूड़े के गलत बिल लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे। राहत यह रही कि निगम ने इनके लिए जलशाखा में तीन अलग काउंटर लगाए हैं। लोग यहां बिल ठीक करवाकर सुविधा केंद्र में जमा कर सकते हैं। दिनभर बिल ठीक करने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। कई लोगों को प्रार्थनापत्र लिखने के बाद राहत मिली। जयसिंह समेत मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि पहली बार ऑनलाइन सिस्टम से गलत बिल जारी होना नई बात नहीं है। लेकिन निगम को चाहिए कि सुपरवाइजरों के जरिये इन्हें ठीक करवाए। लोगों को निगम दफ्तर के चक्कर न कटवाए जाए।
विज्ञापन
बिल दुरुस्त करने को लगाए काउंटर
निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि तकनीकी कारणों से कई लोगों को गलत बिल जारी हुए हैं। लेकिन निगम ने इसके लिए अतिरिक्त काउंटर लगा दिए हैं। लोग इन्हें ठीक करवा सकते हैं। लोग मेरे पास आकर भी बिलों की शिकायत दे सकते हैं। अगले बिलों में ऐसी दिक्कत नहीं रहेगी।