फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor molested, people protest in Sanjauli, atmosphere tense

Shimla News: नाबालिग से छेड़छाड़, संजौली में लोगों का प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minor molested, people protest in Sanjauli, atmosphere tense
पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस, लोगों ने दो युवकों को पकड़कर बाजार में घूमाया, पुलिस का दावा-आरोपी यह नहीं
विज्ञापन

गिरफ्तारी में देरी पर हिंदू संघर्ष समिति ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली में दुकान में बुलाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो बनाकर नाबालिग पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस ने महिला थाने में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजौली बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। इसके बाद संदेह के आधार पर दो युवकों बाजार में घुमाया गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों को पीटा भी गया। इससे बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जिन दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़कर बाजार में घुमाया गया उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि कुछ दिन पहले संजौली बाजार में ही दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने उसे बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसका किसी से बातचीत करते हुए वीडियो बनाकर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की। नाबालिग के पिता ने इस मामले की लिखित शिकायत बीसीएस महिला थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और बीएनएस की धारा 75 के तहत केस दर्जकर नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को भी संजौली थाने में प्रदर्शन और दो युवकों को पकड़कर घुमाने तथा मारपीट के मामले में तलब किया है। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवकों से मिले आपत्तिजनक वीडियो
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब उस दुकान में जाकर वहां मौजूद युवकों के मोबाइल की जांच की तो उसमें कई युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के पंजीकरण में भी लापरवाही बरती जा रही है। विशेष समुदाय के लोग शहर में माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं और इसके खिलाफ हिंदू संघर्ष समिति हमेशा आगे रहकर लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article