फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor gangrape case in palampur

दोस्त के साथ मंदिर गई छात्रा से जंगल में गैंगरेप, पांच दरिदों ने बनाया हवस का शिकार

Sat, 28 Apr 2018 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 28 Apr 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Minor gangrape case in palampur

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूली छात्रा अपने दोस्त के साथ मंदिर में माथा टेकने के बाद लौट रही थी। बीच रास्ते में सुनसान जंगल में पांच युवकों ने पहले उसके दोस्त को पीटा और बंधक बनाने के बाद छात्रा से सामूहिक दुराचार किया।

विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद गैंगरेप और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्थानीय हैं। एसपी संतोष पटियाल ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन

मंदिर में दर्शन करने गई थी

Minor gangrape case in palampur

पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक नाबालिग स्कूल छात्रा कॉलेज में पढ़ने वाले दोस्त के साथ बाइक पर गढ़ माता मंदिर में दर्शन करने गई थी। लौटते समय दोनों कुछ देर के लिए बीच रास्ते में रुक गए। वहां पर मौजूद 5 युवकों ने उसके दोस्त को मारा-पीटा और बंधक बना लिया।

आरोप है कि पांचों युवकों ने बारी-बारी छात्रा से दुराचार किया और फरार हो गए। दुराचार के बाद छात्रा सदमे में रही। एक दिन बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।

एसपी संतोष पटियाल खुद पालमपुर पहुंचे और छात्रा और उसके दोस्त के बयान लिए। एसपी ने तुरंत टीमें बनाकर आरोपी युवकों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

बीच रास्ते में रुककर वादियां निहारना पड़ा महंगा

Minor gangrape case in palampur

पुलिस के अनुसार मंदिर से लौटते समय छात्रा और उसका दोस्त बीच रास्ते में रुककर वादियां निहार रहे थे। इस पर वहां पर पांच युवक आ धमके। पहले उन्होंने दोनों से पूछताछ की और फिर डराया धमकाया। अगर दोनों न रुकते तो घटना न होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed