फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minjar Fair in Chamba Himachal Pradesh

377 पुरानी परंपरा के साथ चंबा के मिंजर मेले का आगाज

Mon, 30 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 30 Jul 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Minjar Fair in Chamba Himachal Pradesh

377 पुरानी परंपरा के साथ सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक चंबा का मशहूर मिंजर मेला मिर्जा परिवार के मंदिर में मिंजर चढ़ाते ही आरंभ हो गया। रविवार को चंबा के मिर्जा परिवार के मुखिया एजाज मिर्जा ने अपने हाथों से बनाई मिंजर को लक्ष्मीनारायण मंदिर में अर्पित करके 17वीं शताब्दी से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


एक सप्ताह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले को हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग सदियों से एक साथ मनाते आ रहे हैं। मिर्जा परिवार, मंदिर के पुजारी, जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा के पदाधिकारियों ने शहर के मंदिरों की पूजा-अर्चना और मिंजर अर्पित करने के बाद चौगान मैदान तक शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


इस बार भी मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल नहीं पहुंच सके। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने चौगान मैदान में प्रदर्शनियों का उद्घाटन कर मेले का विधिवत आगाज किया। सांस्कृतिक संध्याओं की शुरुआत पारंपरिक वाद्य यंत्रों और कुंजड़ी-मल्हार से हुई। पहली संध्या में पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला ने समां बांध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा पृथ्वी सिंह ने किया था मेला शुरू

Minjar Fair in Chamba Himachal Pradesh

मिंजर मेले के समापन चार अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। मुख्यमंत्री मंजरी गार्डन से प्रतीक के रूप में नारियल विसर्जित करेंगे। पहले यहां पशुबलि की प्रथा थी। जीवित भैंसे को रावी नदी में छोड़ा जाता था। बलि पर प्रतिबंध लगने के बाद यह प्रथा प्रतीक रूप में होती है। 


मिंजर मेले में इस बार भी कई राज्यों के व्यापारी चंबा पहुंचे हैं। हर साल मिंजर मेले में करोड़ों का कारोबार होता है। मिंजर मेले के दौरान हस्तशिल्प का सामान खास तौर पर यहां बिकता है।

मुगलकाल में शाहजहां के शासनकाल में 1641 में राजा पृथ्वी सिंह भगवान रघुनाथ के चिह्न को चंबा लाए थे। शाहजहां ने मिर्जा साफी बेग को राजदूत के रूप में चंबा भेजा था। मिर्जा परिवार जरी और गोटे के काम में निपुण था। साफी बेग ने भगवान रघुनाथ को मिंजर चढ़ाई और यह परंपरा शुरू हो गई। राजा पृथ्वी सिंह के एलान के बाद यहां मेला शुरू हुआ जो आज तक कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed