फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ministry of Industry approved 17 crores for tool room in Haroli

उद्योग मंत्रालय ने हरोली में टूल रूम के लिए मंजूर किए 17 करोड़

Fri, 24 Jan 2020 06:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Industry approved 17 crores for tool room in Haroli
सांकेतिक तस्वीर

उद्योग मंत्रालय की ओर से ऊना में अत्याधुनिक टूल रूम की स्थापना के लिए 17 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरोली के बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र के लिए 17 करोड़ के टूल रूम (वर्कशॉप) को लेकर 25 नवंबर को कांगड़ की जनसभा में घोषणा की थी। प्रदेश औद्योगिक निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


रामकुमार ने बताया कि 22 जनवरी को विशेष बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति मिली है। ऊना में स्थापित उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना स्वीकृत की गई है। पहले इस तरह की कोई सुविधा न होने के चलते उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार के टूलिंग कार्य के लिए लुधियाना, बटाला, दिल्ली या फरीदाबाद जाना पड़ता था।
विज्ञापन


परंतु इस टूल रूम की स्थापना होने के बाद उद्योगपतियों को यांत्रिकी संबंधित कार्यों के लिए जिला से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस में उद्योगों की सभी जरूरतों जैसे कटिंग, बोरिंग लेंथ वर्क, सीट प्रेस बिल्डिंग डाई निर्माण इत्यादि के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्किल डेवलेपमेेंट सेंटर भी बनेगा
बाथू-बाथड़ी में स्थापित होने वाले इस पूर्ण टूल रूम के साथ एक आधुनिक टेस्टिंग लैबोरेट्री और स्किल डेवलपमेंट सेंटर की भी स्थापना की जाएगी। इसमें पढ़े-लिखे युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed