{"_id":"590d70bf4f1c1b771c441725","slug":"ministry-of-human-resource-development-slams-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शिक्षा विभाग को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शिक्षा विभाग को लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 May 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षण सर्वेक्षण के लिए निर्धारित समय तक साल 2016-17 का डाटा उपलब्ध नहीं करवाने पर प्रदेश के शिक्षा विभाग को केंद्र सरकार ने फटकार लगाई है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के शिक्षण संस्थानों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
केंद्र ने कहा है कि अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षण सर्वेक्षण का काम हिमाचल से डाटा नहीं आने के चलते प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार की फटकार के बाद उच्च शिक्षा निदेशक डा. बीएल बिंटा ने एक सप्ताह के भीतर सभी शिक्षण संस्थानों को केंद्र द्वारा मांगी गई जानकारी को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षण सर्वेक्षण के तहत उच्च शिक्षा देने वाले सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत हर संस्थान को अपने पास नियुक्त शिक्षकों, विद्यार्थियों की संख्या, विभिन्न उपलब्ध करवाए जा
विज्ञापन
रहे प्रोग्राम, परीक्षा परिणाम, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात और प्रति विद्यार्थी पर आने वाले खर्च की जानकारी देनी होती है। इस जानकारी के आधार पर केंद्र सरकार शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार करती है।