फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister vidya stokes hits out at BJP leaders

जोड़-तोड़ की राजनीति करना भाजपा की पुरानी आदत: स्टोक्स

Thu, 04 May 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Minister vidya stokes hits out at BJP leaders

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य तथा बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने राज्य के भाजपा नेताओं पर बुधवार को जमकर हमला बोला। स्टोक्स ने कहा कि चुनाव आते देख भाजपा के कुछ नेता आए दिन अखबारों में बयानबाजी कर रहे हैं कि कांग्रेस के कुछ नेता उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कहा कि भाजपा को यह कहावत याद नहीं कि जो अपनों का न हो सका वह दूसरों का क्या होगा। स्टोक्स ने कहा कि परिवर्तन रैली के बहाने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश में लाकर भाजपा ने जोड़ तोड़ के इस प्रबंधन का आगाज करवा ही दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने जुमलों की राजनीति कर सेब आयात पर शुल्क 100 प्रतिशत करवाने जैसे बड़े सपने दिखाए
विज्ञापन


लेकिन तीन साल के कार्यकाल में न ही सेब आयात शुल्क बढ़ाया और न ही रेलवे का विस्तार हो पाया। यही नहीं, राज्य को विशेष आर्थिक सहायता देने के बजाय केंद्रीय योजनाओं का पैसा तक जारी नहीं किया गया। स्टोक्स ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का राजनीतिक अनुभव, कुशल प्रबंधन व इच्छा शक्ति का परिणाम है कि प्रदेश बिना केंद्र की सहायता से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नेता का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली में बैठे नेता जानकर मुख्यमंत्री को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश में जुटे है। स्टोक्स ने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे लोगों को बांटने व भ्रमित करने की राजनीति छोड़कर उनके कल्याण व विकास तथा केंद्र से राज्य का वाजिब हिस्सा दिलवाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed