{"_id":"099435eafee06bbe61bdd1241379c0b9","slug":"minister-sudhir-sharma-statement-over-virbhadra-cd-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडी मामले में लगाए आरोप झूठ का पुलिंदा : सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडी मामले में लगाए आरोप झूठ का पुलिंदा : सुधीर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल की ओर से हाल ही में एक पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध सीडी मामले के बारे में लगाए गए आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि धूमल प्रदेशवासियों के सामने सरासर झूठी कहानी परोस रहे हैं, जबकि हर व्यक्ति यह जानता है कि प्रेमकुमार धूमल के इशारे पर ही मीडिया को सीडी बांटी गई।
विज्ञापन
इससे उन्हें लाभ मिल सकता था। उन्होंने कहा कि यह सही है कि ‘सीडी’ को वर्ष 2007 में धर्मशाला में एक पत्रकार वार्ता में विजय सिंह मनकोटिया की ओर से मीडिया के लिए जारी किया गया, लेकिन भाजपा नेताओं ने भाजपा सांसद के ‘कैश फोर क्वैरी’ स्कैम में फंसने के कारण निलंबन से खाली हुई हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर पोलिंग बूथ पर यह सीडी बांटी गई।
विज्ञापन
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि धूमल आज मनकोटिया पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध सेशन ट्रायल आरंभ करने का आरोप मढ़ रहे हैं, लेकिन सच यह है कि धूमल ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता की और इसके 15 मिनट बाद ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से सीडी हर पोलिंग बूथ पर बांटी तथा चलाई। धूमल कांग्रेस उम्मीदवार से कड़े मुकाबले से घबरा गए थे।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि अब धूमल झूठे दावों को सही ठहराने का प्रयास कर रहे हैं और हल्की राजनीति कर रहे हैं, जो उन्हें शोभा नहीं देता। शर्मा ने कहा कि किसी व्यक्ति को केवल वही बात करनी चाहिए, जिसके प्रति वह समर्पित हो और केवल झूठे दावों को सही साबित करने के लिए शगूफे नहीं छोड़ने चाहिए। उन्होंने प्रेम कुमार धूमल को इस तरह की बयानबाजी न करने और लोगों के समक्ष सच रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा नेताओं के हथकंडों से भली-भांति परिचित हैं।