{"_id":"cca5b631dcf4a460aa2678efd57e8f95","slug":"minister-sudhir-sharma-statement-over-shanta-kumar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कमजोर नेता हैं शांता, पार्टी में भी खो रहे हैं अपना वजूद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कमजोर नेता हैं शांता, पार्टी में भी खो रहे हैं अपना वजूद'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Aug 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार पर कड़ा पलटवार किया है। मंत्रियों ने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी शांता कुमार को शोभा नहीं देती।
विज्ञापन
शांता का बयान खुद उन पर सटीक बैठता है। शांता स्वयं शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से कमजोर पड़ गए हैं। राजनीतिक रूप से जीवित रहने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अपनी बयानबाजी की वजह से वे पार्टी के भीतर मुंह की खा चुके हैं और अब पार्टी में वर्चस्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के ही कनिष्ठ नेता शांता कुमार के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्रियों ने शांता को सुझाव दिया कि वे अपने राजनीतिक वजूद के लिए इस तरह की बयानबाजी करने से गुरेज करें। ऐसे बयानों से उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
मंत्रियों ने कहा कि वीरभद्र सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह संतुष्ट है और उनके साथ खड़ा है। सीबीआई जांच पर मंत्रियों ने कहा कि आरोपों के रहते ही वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव हुए थे और जनता ने भारी बहुमत से कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी।