साइट देखकर बोले मंत्री, 'काफी एडवांस है'
shimla.amarujala.com वेबसाइट को लॉन्च करने के बाद सीएम वीरभद्र सिंह ने इस साइट के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री साइट को लेकर काफी उत्सुक दिखे और कहा कि ये काफी अच्छी है।
इसी दौरान मंच पर बैठे शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भी साइट चैक की। उन्होंने खुद इस साइट के राजनीति सेक्शन पर क्लिक किया और राजनीति की खबरें पढ़ीं।
मंत्री ने साथ में बैठे एचपीयू के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को यह साइट दिखाते हुए कहा कि ये तो काफी एडवांस है। इसमें राजनीति समेत हिमाचल की तमाम खबरें ऑनलाइन हैं।
थोड़ी देर तक साइट चैक करने के बाद सीएम समेत शहरी विकास मंत्री, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने हॉल में मौजूद लोगों की ओर टैब घुमाकर ये साइट दिखाई।
कुलपति बोले, अरे भई ये तो बहुत अच्छा है
शहरी विकास मंत्री ने एचपी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को भी टैब के जरिए अमर उजाला की शिमला वेबसाइट दिखाई।
कुलपति ने भी कुछ खबरें पढ़ीं और कहा कि ये तो काफी बढ़िया है। अब मोबाइल पर भी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
वेबसाइट लॉन्चिंग के बाद दसवीं और जमा दो कक्षा के अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया।