{"_id":"593d32314f1c1bb25d9beeba","slug":"minister-of-state-for-culture-mahesh-sharma-visited-rohtang-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री महेश ने लिया रोहतांग टनल निर्माण का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री महेश ने लिया रोहतांग टनल निर्माण का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/उदयपुर (लाहौल स्पीति)
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने लाहौल दौरे के पहले दिन रविवार को रोहतांग टनल निर्माण का जायजा लिया। महेश शर्मा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ रोहतांग टनल के नोर्थ पोर्टल पर पहुंचे। महेश शर्मा ने टनल के करीब चार किलोमीटर भीतर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है देश के पिछड़े और दुर्गम इलाकों को सुरंगों से मुख्यधारा से जोड़ा जाए। रोहतांग टनल लाहौल, पांगी के लोगों के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी देश के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने रोहतांग सुरंग के निर्माण में जुटे सीमा सड़क संगठन और कंपनी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि समुद्र तल से इतनी ऊंचाई पर ऐसे सुरंग का निर्माण करना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि टनल निर्माण से 42 किलोमीटर का सफर कम होगा।
विज्ञापन
इससे पहले महेश शर्मा, खट्टर व अन्य नेताओं का सिस्सू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र भी सौंपा।
मांग पत्र में बोध गोंपाओं के जीर्णोद्धार, सिस्सू झील के चारों ओर नेचर पार्क, फुट ब्रिज के साथ घाटी के पर्यटन को लेकर कई मांगों को रखा। जिला मुख्यालय केलांग में लंच करने के बाद वह शाशुर गोंपा पहुंचे। उल्लेखनीय है कि महेश शर्मा सोमवार को तांदी संगम पर्व का शुभारंभ भी करेंगे।
सरचू नहीं जा पाए मंत्री
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मनाली-लेह मार्ग पर सरचू तक बर्फीले रास्तों के बीच होकर सीमा तक जाने के मूड में थे। लेकिन समय के अभाव से मंत्री सरचू नहीं जा पाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अन्य अन्य नेता भी मौजूद रहे।