{"_id":"60928acd8ebc3ec36b7a8925","slug":"minister-of-state-finance-anurag-thakur-said-masks-ppe-kits-will-be-provided","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर बोले- कोरोना से लड़ने के लिए मिलेगी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर बोले- कोरोना से लड़ने के लिए मिलेगी सामग्री
Wed, 05 May 2021 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 May 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर शीघ्र निजी प्रयासों से मास्क, पीपीई किट और मेडिकल उपकरण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को उपलब्ध करवाने जा रहे हैं, जिससे कोरोना वॉरियर्स और मरीजों को मेडिकल उपकरणों की कमी न हो। अनुराग ने कहा कि कोरोना काल के इस कठिन दौर में केंद्र और राज्य सरकारें पूरी जिम्मेदारी के साथ राहत और बचाव के सारे उपाय कर रही हैं।
विज्ञापन
जयराम सरकार ने हिमाचल वासियों को इस वैश्विक आपदा से राहत पहुंचाने और इसका प्रसार रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। वह भी अपने निजी प्रयासों से हिमाचल के सभी जिलों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जा रहे हैं। कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में ऑक्सीजन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए विदेशों से आयात होने वाले ऑक्सीजन प्लांट और मशीनरी पर उत्पाद शुल्क और कस्टम ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला किया है। पूरे देश में 551 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए भी पैसा अलॉट किया है।
विज्ञापन