{"_id":"61fa91316815b565de1aed31","slug":"minister-bikram-thakur-said-that-the-price-of-cement-will-be-reduced-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में कम होंगे सीमेंट के दाम, परिवहन निगम में भर्ती होंगे 300 चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में कम होंगे सीमेंट के दाम, परिवहन निगम में भर्ती होंगे 300 चालक
Wed, 02 Feb 2022 07:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:49 PM IST
सार
धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट के दाम कम करके लोगों को राहत दी जाएगी। इसके लिए सप्ताह के भीतर विशेष बैठक होगी। बैठक में चर्चा के बाद सीमेंट के दाम कम किए जाएंगे।
विज्ञापन
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम कम करके लोगों को राहत दी जाएगी। इसके लिए सप्ताह के भीतर विशेष बैठक होगी। बैठक में चर्चा के बाद सीमेंट के दाम कम किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार हिमाचल परिवहन निगम की बसों में 300 नए ड्राइवर भर्ती करने जा रही है। मार्च में प्रदेश में 205 नई बसों का बेड़ा जोड़ा जाएगा। सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल के रोजगार कार्यालयों में कितने असली बेरोजगार हैं, सरकार इसका पता लगाएगी। रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत लोग प्राइवेट नौकरी मिलने के बावजूद अपना नाम नहीं कटवा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे हिमाचल में असल में कितने युवा बेरोजगार हैं, इसका आंकड़ा गलत आ रहा है। इसे लेकर जांच भी की है। इसमें पाया कि 85 फीसदी लोग प्राइवेट नौकरी करने के बावजूद रोजगार कार्यालयों में अपना नाम नहीं कटवा रहे, ताकि वे सरकारी नौकरी के पात्र बने रहें। उद्योग मंत्री ने इस दौरान पिछले चार सालों में सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इंवेस्टर्स मीट में 287 एमओयू साइन किए हैं। केंद्र से मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए 100 करोड़ का बजट मिला है। यह डिवाइस पार्क नालागढ़ में बनेगा। केंद्र से चंबा के लिए हैंडीक्राफ्ट सेंटर मिला है। धर्मशाला आईटी पार्क में निवेश के लिए तीन लोगों के प्रस्ताव आए हैं।
विज्ञापन