फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister Anirudh to inaugurate digital studio in Craignano tomorrow.

Shimla News: क्रेग्नैनो में डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ कल करेंगे मंत्री अनिरुद्ध

Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minister Anirudh to inaugurate digital studio in Craignano tomorrow.
मशोबरा में किया गया है स्टूडियो का निर्माण
विज्ञापन

पंचायतों से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित करने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 31 अगस्त को मशोबरा के क्रेग्नैनो स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से पंचायतों से जुड़े प्रशिक्षण, जागरूकता और अन्य डिजिटल गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मंत्री अनिरुद्ध सिंह 31 अगस्त को सुबह 11:00 बजे शिमला से सड़क मार्ग के जरिये क्रेग्नैनो के लिए रवाना होंगे। वह 11:30 बजे वह क्रेग्नैनो पहुंचेंगे। इसके बाद राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन करेंगे। राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में तैयार किया गया यह डिजिटल स्टूडियो पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के प्रशिक्षण समेत डिजिटल माध्यम से ग्रामीण विकास से संबंधित गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उद्घाटन के बाद मंत्री दोपहर 12:00 बजे क्रेग्नैनो से शिमला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article