{"_id":"5928f22b4f1c1b260c537719","slug":"minister-and-mla-wants-to-fight-hp-election-under-virbhadra-singh-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री-विधायकों ने लिखा, इस नेता की अगुवाई में लड़ेंगे हिमाचल चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री-विधायकों ने लिखा, इस नेता की अगुवाई में लड़ेंगे हिमाचल चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 May 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने लिखकर दिया है कि हिमाचल में आगामी विधानसभा के चुनाव सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। इसमें ये भी लिखा गया है कि विधायक दल के सभी सदस्यों का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में भरोसा है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश विधानसभा परिसर में बाई सकुर्लेशन कांग्रेस विधायक दल की सांकेतिक बैठक हुई। कांग्रेस विधायकों का हस्ताक्षरित पत्र जल्दी ही पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा परिसर में संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस विधायकों को एक पत्र दिया।
विज्ञापन
इसमें विधायक दल की बैठक का एजेंडा स्पष्ट करते हुए सभी मंत्रियों और विधायकों से हस्ताक्षर करने को कहा गया। सूत्रों ने बताया कि पत्र में सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूरा विश्वास होने की बात लिखी गई है और अगले विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ने की बात भी है।
विज्ञापन
इस पत्र पर कुछ कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के भीतर ही हस्ताक्षर किए, जबकि कुछ विधायकों को सीएम वीरभद्र सिंह के कार्यालय में बुलाकर वहां हस्ताक्षर लिए गए। सभी मंत्रियों और विधायकों ने इस पत्र में हस्ताक्षर किए हैं।