{"_id":"644d86ba63d76f54b2f79e87c158de9e","slug":"minister-and-mla-have-encrochment-in-govt-land-sushant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मंत्रियों और विधायकों ने भी कब्जा रखी है सरकारी जमीन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मंत्रियों और विधायकों ने भी कब्जा रखी है सरकारी जमीन'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व सांसद राजन सुशांत ने कहा है कि हिमाचल में कुछ कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए हैं। कुछ भाजपा नेता भी अवैध कब्जाधारी हैं। उनके पास इनकी सूची है। बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में ये आरोप आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व सांसद राजन सुशांत ने लगाए हैं।
विज्ञापन
सुशांत बोले कि वे जल्दी ही ऐसे लोगों के नामों का भी खुलासा करेंगे। इनमें कई ने बेनामी कब्जे किए हैं। राजन सुशांत ने कहा कि बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई करने से वर्तमान सरकार कतरा रही है। विधानसभा के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने दस बीघा तक के अवैध कब्जों पर प्रस्ताव पारित करके प्रदेश के लोगों से मजाक किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह समाधान नहीं है। छोटे कब्जाधारियों को राहत के लिए सरकार को 2002 में बनाई पालिसी को लेकर ही अध्यादेश लाना चाहिए। बेशक इसे सरकार अपना नाम दे। सदन के भीतर व्यक्तिगत आक्षेपों के बीच जनता वन रैंक वन पेंशन, अवैध कब्जों जैसे मुद्दे नहीं उठ पाए।
विज्ञापन
15 सितंबर चलेगा ‘आपके घर आप’ अभियान
राजन सुशांत ने कहा कि 15 सितंबर से पार्टी की ओर से ‘आपके घर आप’ अभियान चलाया जाएगा। इसमें आम आदमी पार्टी के 50 प्रमुख राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इसमें सदस्यता अभियान, डोनेशन, दिल्ली सरकार की उपलब्धियां, अवैध कब्जों पर जनजागरण अभियान और वन रैंक वन पेंशन के मामले उठाए जाएंगे।
छात्र संघ चुनाव में भी उतरेगी आप
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह समन्वयक हर्ष कालरा ने कहा कि उनकी पार्टी भी प्रदेश में छात्र संघ चुनाव में भी उतरेगी। आप से संबंधित संबंधित सीवाईएसएस चुनाव में उतरेगी।