{"_id":"5a8fc70a4f1c1b9b248b69a0","slug":"mining-department-may-seize-crusher-of-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के बेटे का सीज हो सकता है क्रशर, अंतिम नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के बेटे का सीज हो सकता है क्रशर, अंतिम नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री के बेटे के स्टोन क्रशर पर गाज गिरना तय है। खनन विभाग ने मंडी जिले के भ्यूली के स्कोर में लगे क्रशर में अवैध खनन मामले में संचालक को अंतिम नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा है। अगर कोई जवाब न दिया तो संचालक की गैर मौजूदगी में स्टोन क्रशर को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्रशर को नियमों को ताक पर रखकर चलाने का आरोप है। बिना मंजूरी के रेत और बजरी का दोहन हुआ है। छह फरवरी को मामले में जांच कर रही संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। यहां उच्च क्षमता का जनरेटर सेट भी मिला।
विज्ञापन
हालांकि, यह पूरी तरह से कवर था। इस दौरान संचालक मौके पर नहीं आए। नोटिस जारी किया गया, लेकिन सही जवाब न आने पर अब एक मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया ने अंतिम नोटिस जारी करने की पुष्टि की है। दूसरी तरफ, संचालक ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।
2011 से नहीं हुआ नवीकरण
बताया जा रहा है कि 2011 के बाद खनन लीज का नवीनीकरण नहीं हुआ है। खनन विभाग की मानें तो 2016 में इस क्रशर को बंद करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
हालांकि, इस बीच शार्ट टर्म परमिट दिया जाता रहा, लेकिन बंद करने के फरमानों के बीच शार्ट टर्म परमिट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रशर से 2500 टन से अधिक रेत बजरी का दोहन हुआ है।