फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mini Kuftadhar pedestrian path closed, corporation issues notice

Shimla News: मिनी कुफ्टाधार का पैदल रास्ता बंद, निगम ने जारी किया नोटिस

Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mini Kuftadhar pedestrian path closed, corporation issues notice
शिमला। शहर के रुल्दूभट्ठा वार्ड के तहत आने वाले मिनी कुफ्टाधार में नगर निगम का बनाया पैदल रास्ता बंद हो गया है। यहां निजी प्लॉट पर चल रही खोदाई के कारण यह रास्ता टूट गया है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रास्ता बंद होने से मिनी कुफ्टाधार कालोनी के स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बच्चों को पीठ पर उठाकर बड़श सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है। महिलाएं भी कई बार टूटे रास्ते से गिर चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति ने यहां प्लॉट के लिए खोदाई की थी। इस खोदाई के कारण नगर निगम का बनाया पक्का रास्ता भी टूट गया। करीब एक महीने से क्षेत्र की जनता इससे परेशान है। स्थानीय पार्षद को भी इसकी शिकायत दी है। उधर, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर का कहना है कि मौके का निरीक्षण किया गया है। निगम का रास्ता टूटा है जिसके बाद संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है। यही व्यक्ति अब इस रास्ते को दुरुस्त करेगा। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article