फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minerals and vitamin C rich fruit Pepino production in Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल में हो सकेगा विटामिन सी से भरपूर पेपीनो का उत्पादन, ट्रायल सफल

Fri, 12 Oct 2018 12:38 PM IST
धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Fri, 12 Oct 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Minerals and vitamin C rich fruit Pepino production in Mandi Himachal Pradesh

विटामिन सी सहित अनेक पोषक तत्वों से भरपूर पेपीनो फल अमेरिका, अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर अब हिमाचल में भी उगाया जा सकता है। पौधे की खासियत यह है कि एक पौधे की कटिंग से अन्य पौधे भी तैयार किए जा सकते हैं। एक पौधे से दो-तीन किलोग्राम फल लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


बैंगन और टमाटर जैैसे इस पौधे को पांगणा के समाजसेवी डॉ. जगदीश शर्मा ने करसोग क्षेत्र में सफलतापूर्वक उगाने का परीक्षण किया है। प्रगतिशील बागवान ने एक वर्ष पूर्व मार्च 2017 में गमलों में पेपीनो के पौधे लगाए थे।
विज्ञापन


अब ये पौधे फल देने लगे हैं। खास बात है कि इन फलों को तैयार करने में न ही रासायनिक खादों का प्रयोग किया गया है और न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया है। केवल गोबर खाद का प्रयोग किया है। पेपीनो के ये फल पूर्णतया जैविक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में ट्रायल सफल 
प्रदेश वानिकी निदेशालय शिमला के वैज्ञानिक डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि हिमाचल में इसका ट्रायल सफल रहा है। पेपीनो के पौधे को मध्यम ऊंचाई तक के क्षेत्रों में उगाया जा सकता है। इसकी पैदावार के लिए 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान और हल्की अम्लीय मिट्टी (जिसका पीएच मान 6.7 हो) उपयुक्त मानी गई है।


लगभग तीन फुट तक की ऊंचाई तक बढ़ने वाला यह पौधा बैंगन और टमाटर परिवार का सदस्य है। पौधे की उचित बढ़ोतरी के लिए धूप और नमी वाली मिट्टी, उचित समय पर सिंचाई बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed