फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Millions of students Deprived from new uniforms in himachal

हिमाचल में कलरफुल वर्दी पर लेटलतीफी ने लगाया दाग

Wed, 12 Dec 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Millions of students Deprived from new uniforms in himachal

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू की गई अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत बांटी जाने वाली कलरफुल वर्दी पर अफसरशाही की लेटलतीफी ने दाग लगा दिया है। साल 2018 में नई वर्दी पहनने से लाखों विद्यार्थी महरूम रह गए हैं।

विज्ञापन


18 मई से लेकर 11 दिसंबर तक स्मार्ट वर्दी सरकारी फाइलों में सिमट कर रह गई। अब नई खरीद प्रक्रिया शुरू होने में लगने वाले समय के चलते विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी के लिए फरवरी माह तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


18 मई को वर्दी खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने ई निविदाएं आमंत्रित की थी। इसमें छह कंपनियां शामिल हुईं। निविदा में सभी प्रतिभागी पार्टियाें द्वारा जमा करवाए गए सैंपलों की जांच मान्यता प्राप्त लैब से करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सैंपल निर्धारित मानकों पर सही पाए गए। 16 जुलाई को वित्तीय निविदा खोली गई। वित्तीय निविदा में मैसर्ज मफतलाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दरें सबसे कम पाई गई। 

मामला ठंडे बस्ते में पड़ रहा

Millions of students Deprived from new uniforms in himachal

इम्पावर्ड कमेटी के दिशा निर्देशों के अनुसार निगम द्वारा एल वन पार्टी के साथ नेगोशिएशन की गई। नेगोशिएशन के बाद जो दरें प्राप्त हुई, उन्हें पहली अगस्त को शिक्षा सचिव को स्वीकृति के लिए भेजा गया। शिक्षा सचिव ने मामले की फाइल 14 अगस्त को शिक्षा मंत्री को भेजी।

14 अगस्त के बाद से मामला ठंडे बस्ते में पड़ रहा। बीते माह हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्दी खरीद में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए अफसरों को जल्द फैसला लेने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की फटकार के बाद भी अफसरशाही नहीं जागी।

मंगलवार को दोबारा से मामला मंत्रिमंडल की बैठक में लाया गया। जहां सरकार ने पुरानी प्रक्रिया को रद्द करते हुए नए सिरे से खरीद को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल ने नए सिरे से साल 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के लिए खरीद करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed