{"_id":"7f778b480a0b56578fd2f700c02201d0","slug":"million-consumers-get-less-flour-from-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख उपभोक्ताओं को इस बार कम मिलेगा आटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख उपभोक्ताओं को इस बार कम मिलेगा आटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 05 May 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपो में मिलने वाले कोटे में बदलाव किया है। मई माह में 18 लाख परिवारों को दो किलोग्राम आटा कम जबकि एक किलो अतिरिक्त चावल मिलेंगे।
विज्ञापन
अब तक उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 16 किलोग्राम आटा मुहैया कराया जा रहा था, अब सरकार 14 किलोग्राम देगी। चावल 6 के बजाय 7 किलोग्राम मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, उपभोक्ताओं को अगले माह से तीन नई दालें मिल सकती हैं। खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी प्रियतू मंडल ने बताया कि प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मई में 14 किलो आटा और 7 किलो चावल दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस महीने आटा, चावल का शेड्यूल ऊपर नीचे हुआ है। खाद्य वस्तुओं की सप्लाई भेज दी गई है।