{"_id":"68e1101596accce8ae0a6531","slug":"milk-cooperative-societies-will-be-formed-in-57-panchayats-of-the-district-shimla-news-c-19-sml1002-611800-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले की 57 पंचायतों में गठित \nहोंगी दुग्ध सहकारी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले की 57 पंचायतों में गठित होंगी दुग्ध सहकारी समितियां
विज्ञापन
उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक में फैसला
दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए उठाएं कदम : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला दुग्ध विकास समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुग्ध उत्पादन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में 57 पंचायतें ऐसी हैं जहां पर 200 लीटर से अधिक का दुग्ध उत्पादन होता है और इन सभी पंचायतों में दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जाना है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के लिए विभागीय गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 26 दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने जिले के खंड विकास अधिकारियों को इन समितियों का गठन कराने को कहा ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध सहकारी समितियों को तकनीकी और वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध करवाई जाए ताकि ग्रामीण स्तर पर दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि दुग्ध विकास के क्षेत्र में कार्यरत विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। बैठक में पशुपालन विभाग से उपनिदेशक डॉ. नीरज मोहन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।