{"_id":"d1898665ce77d8eb1c4971bda8ad5019","slug":"mika-singh-donate-5-31-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीका ने किया ऐसा काम कि आप भी करेंगे सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीका ने किया ऐसा काम कि आप भी करेंगे सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा पहुंचे प्रसिद्ध पार्श्व गायक मीका सिंह ने अपने एक काम से सबका दिल जीत लिया। दरअसल मीका ने अर्जुन नगर जुलाहकड़ी में गुरुद्वारा निर्माण को पांच लाख 31 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
मीका सिंह ने मिंजर महोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के मंच से गुरुद्वारा प्रबंधन समिति अर्जुन सिंह नगर जुलाहकड़ी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सोमवार को गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे मीका सिंह ने प्रबंधन समिति को 31 हजार रुपये नकद प्रदान किए।
विज्ञापन
मीका सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द भव्य गुरुद्वारे का निर्माण हो। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान करतार सिंह ने मीका सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सतनाम ग्रोवर, महासचिव महेंद्र सिंह, वित्त सचिव परमजीत सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन