फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   migratory birds reached Assan Barrage.

विदेशी परिंदों से गुलजार हुआ आसन वैटलैंड

Wed, 18 Nov 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 18 Nov 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
migratory birds reached Assan Barrage.

उत्तर भारत के रमणीय वेटलैंड आसन बैराज में देशी-विदेशी परिंदों की आमद शुरू हो गई है। यह वेटलैंड सुर्खाब पक्षी को सर्वाधिक भाता है। 17 नवंबर तक करीब 2500 रंग बिरेंगे मेहमान जल पक्षी पहुंचे हैं। पक्षियों के कलरव के दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र पर यमुना नदी के पास का क्षेत्र वेटलैंड के लिए संरक्षित है।

विज्ञापन


पक्षियों पर रिसर्च करने वाले विशेषज्ञ हर साल यहां आते हैं। पांवटा से मात्र छह किमी दूर आसन वेटलैंड करीब 20 हेक्टेयर भूमि पर फैला है। बेहद रमणीक आसन बैराज में प्रवासी पक्षियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसलिए आजकल  मोटर बोट झील में चलाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


अब तक आसन बैराज में मेलार्ड, लार्ज कोरमोंरट, सुर्खाब, टिक्कड़ी, नील बतख, बेजूर, डूबकीमार बतख, बढ़ी-छोटी मुरगाबी, पिनटेल्स, छोटी कारमोरेंट्स, हेरानस, डुबडुबी, पियारून, कामन पोचार्ड, गेडवेल, नार्दन शावलर, कामन मोरगन, कामन क्रूट, ग्रेट इगरेल, इंडियन पोंड हीरान, गेडवाल, वुडबीकर, किंगफिशर और मेलार्ड प्रजाति के पक्षी झील में पहुंच चुके हैं। हर वर्ष आसन बैराज में सर्दियों के मौसम में 5 से 6 हजार जल पक्षी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के आरओ जेएस तोमर ने बताया कि अब तक हुई गणना में करीब ढाई हजार से अधिक जल पक्षी यहां पहुंच चुके हैं। अभी और पक्षियों के पहुंचने की उम्मीद है। मेहमान पक्षी झील से उड़कर आसपास क्षेत्र में दूर तक चले जाते हैं। इससे, पक्षियों के शिकार का खतरा रहता है। इसलिए वन विभाग की टीमें मेहमान परिंदों की सुरक्षा के लिए दिन रात पहरा देती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed