फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Middle Way Policy for China and Tibet: Dalai lama

मध्य मार्ग नीति चीन-तिब्बत के लिए फायदेमंद: दलाईलामा

Thu, 31 May 2018 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Thu, 31 May 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Middle Way Policy for China and Tibet: Dalai lama

तिब्बत मसले को हल करने के लिए मध्य मार्ग नीति ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो तिब्बत और चीन दोनों देशों के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। यह बात 14वें तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास स्थान पर मध्य मार्ग नीति को लेकर आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कही। 

विज्ञापन


दलाईलामा ने कहा ‘मध्य मार्ग एक यर्थाथवादी दृष्टिकोण है। इस नीति के तहत बातचीत के जरिए ही तिब्बत मसले को सुलझाया जा सकता है। हमने कभी भी तिब्बत को बांटने और उसको आजाद करने की मांग नहीं की।’
विज्ञापन


धर्मगुरु ने कहा कि वह हमेशा तिब्बत मसले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के पक्षधर रहे हैं। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये मध्य मार्ग नीति से तिब्बत मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन के प्रतिनिधियों के साथ तिब्बत मुद्दे को लेकर कई बार चर्चा हुई लेकिन कोई हल नही निकल पाने के चलते 1974 में हमने ‘मिडल वे-अप्रोच’ को अपनाया। धर्मगुरू ने कहा कि ‘मिडल वे-अप्रोच’ को पूरे विश्व में समर्थन मिला है।

इनमें चीनी लेखक, पत्रकार, शोधार्थी और आम लोग भी शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मुलाकात के बाद ‘मिडल वे-अप्रोच’ के समर्थन में बयान भी जारी किया था। इसके बाद चीन के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया था। उसने पाया कि तिब्बती समुदाय में इस मुद्दे को लेकर एकजुटता है।  


उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों की सरकारों ने ‘मिडल वे-अप्रोच’ को समय-समय पर समर्थन दिया है। इन देशों में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed