फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mid Day Meal Workers Strike in Himachal

सरकार ने नहीं बढ़ाया वेतन, कल हड़ताल पर जाएंगे हजारों मिड-डे मील वर्कर्स

Thu, 19 Jan 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 Jan 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mid Day Meal Workers Strike in Himachal

प्रदेश के हजारों मिड-डे मील वर्कर्स शुक्रवार को हड़ताल करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों सहित जिला उपनिदेशकों और मिड-डे मील प्रभारियों को आदेश जारी कर शुक्रवार को हर हालत में भोजन का इंतजाम करने को कहा है।

विज्ञापन


मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने एक दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है। यूनियन (संबंधित सीटू) की राज्य कमेटी का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार मिड-डे मील वर्कर्स के वेतन में बढ़ोतरी की बात करती हैं, लेकिन उसे लागू नहीं करतीं। राज्य सरकारों ने 12 साल से वेतन में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। मात्र एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
विज्ञापन


वह भी साल में 10 महीने का दिया जाता है। राज्य अध्यक्ष कांता महंत ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, लेकिन वर्कर्स के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। यूनियन ने सरकार से जानना चाहा है कि जब विधायक और मंत्री प्रतिमाह 2 लाख 40 हजार में गुजारा नहीं कर सकते तो मिड-डे मील वर्कर्स 1000 रुपये में कैसे गुजारा करें। महिलाओं को सशक्त बनाने के वायदे करने वाली सरकार गरीब और विधवा महिलाओं को 1000 रुपये वेतन देकर उनकी गरीबी का मजाक बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने मांग की कि वर्कर्स को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन 6000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए। चौथे दर्जे का सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए। वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी मानना, ग्रेच्युटी और पेंशन सुविधा शामिल है। वर्कर्स को नौकरी से न हटाया जाए, प्रत्येक स्कूल में दो वर्कर्स को नियुक्त किया जाए। अतिरिक्त कार्य करवाने को अतिरिक्त वेतन दिया जाए।


नियुक्ति पत्र तथा पहचान पत्र दिए जाएं। महिला वर्कर्स के लिए 6 महीने का प्रसूति अवकाश दिया जाए। प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जाए। यूनियन ने वर्कर्स विरोधी नीतियों के खिलाफ  प्रदेश में 50,000 पर्चे छापने का फैसला भी लिया है। पर्चे को पूरे प्रदेश के मिड-डे मील वर्कर्स में बांटा जाएगा। उधर, शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हड़ताल पर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed