दिल के रोग दूर करेगी एवोकाडो नाशपाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको की एवोकाडो नाशपाती बढ़ती उम्र के साथ लोगों के हृदयरोग दूर भगाएगी। इसे बागवानों को दिखाने के लिए दो दिन तक एप्पल फेस्टिवल में सजाया गया। इसे उगाने का प्रयोग बागवानी विश्वविद्यालय नौणी में चल रहा है। लो चिलिंग क्षेत्रों में भी इसकी अच्छी पैदावार हो सकती है। इसकी मार्केट भी अच्छी रहती है।
हिमाचल के निचले पहाड़ी क्षेत्रों के बागवानों की आय में इजाफा करने के लिए यह नाशपाती वरदान साबित हो सकती है। इसकी दुनिया भर में मांग है। एवोकाडो बड़े आकार की नाशपाती है। इसे बटर फ्रूट या एलीगेटर पीयर भी कहा जाता है। यह मैक्सिको मूल की है। इसका एक फल आधे किलो तक हो सकता है। यह देखने में हल्के हरे से लेकर पीले रंग की होती है।
इसका गुद्दा न तो मीठा होता है और न ही खट्टा। इसकी हाई डायटिक वैल्यू है। इसमें अनसेचुरेटिड ऑयल होता है। 15 से 50 फीसदी तक वसा होता है। वैज्ञानिकों के प्रयोगों ने यह साबित किया है कि बढ़ती उम्र में कार्डियोवस्कुलर बीमारियों को रोकने में यह कारगर फल साबित हो सकता है।
यह नाशपाती मैक्सिको में सितंबर से नवंबर महीने में मार्केट में पहुंचती है। हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों में यह जुलाई, अगस्त और सितंबर महीनों के बीच मंडियों में पहुंच सकती है।
कहां हो सकती है यह नाशपाती
हिमाचल में इस नाशपाती की पैदावार 3000 फुट की ऊंचाई के आसपास भी हो सकती है। वैसे इसके लिए 4000 फुट की ऊंचाई एकदम सही है। प्रदेश में सेब के उत्पादन का अधिकतर क्षेत्र 5000 फीट से ऊपर का ही रहता है। ऐसे में यह उन निचले पहाड़ी क्षेत्रों में उगाई जा सकती है, जहां सेब की फसल नहीं हो पाती है।
‘मैक्सिको से लाई गई एवोकाडो नाशपाती को हिमाचल में उगाने के अभी प्रयोग चल रहे हैं। अभी इस पर एक पूरे प्रयोग को कम से कम चार साल लग जाएंगे। यह फल बढ़ती उम्र के साथ हृदयरोग रोकने में कारगर है। इसे बागवानों को उगाने के लिए दिया जाएगा।’
- डा. विजय सिंह ठाकुर, कुलपति, डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन