{"_id":"5b8124a542c7924648030bbb","slug":"meter-taxi-services-in-five-city-of-himachal-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 5 शहरों में चलेगी मीटर टैक्सी, ये रहेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 5 शहरों में चलेगी मीटर टैक्सी, ये रहेगा किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 5 शहरों में मीटर टैक्सी भी चलेगी। बीते दिन हुई जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी है। शिमला, धर्मशाला, मनाली, सोलन और कुल्लू में पहले चरण में मीटर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद इसे राज्य के अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। सस्ती दरों पर टैक्सी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
इस योजना के तहत टैक्सी में बैठते ही पहले किलोमीटर के लिए 50 रुपये अदा करने होंगे। इसके बाद मीटर डाउन होते ही प्रति किलोमीटर 15 रुपये अदा करने होंगे। शहरों में 40 किमी दायरे में इस टैक्सी सेवा को चलाने की योजना है। राष्ट्रीय परमिट पर चलने वाले वाहनों को इसमें छूट होगी।
विज्ञापन