फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meteorological department forecast that no snowfall on new year in shimla.

नए साल पर भी मौसम फीका रहने के आसार

Fri, 26 Dec 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Dec 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
meteorological department forecast that no snowfall on new year in shimla.

क्रिसमस के बाद अब नए साल पर भी मौसम खुश्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार नए साल में प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। व्हाइट क्रिसमस की आस समाप्त होने के बाद नए साल पर भी लोगों को निराशा ही हाथ लगेगी। 27 दिसंबर से एक जनवरी तक प्रदेश के ऊंचाई, मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बेशक शिमला सहित प्रदेश भर में ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन अभी सप्ताह भर बर्फबारी और बारिश के आसार नहीं हैं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मनाली, केलांग और कल्पा सहित पांच शहरों का तापमान माइनस में है। अन्य जगहों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


इस सूखे के कारण पर्यटन पर ही नहीं किसान और बागवानी पर भी असर पड़ेगा। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में सप्ताह भर मौसम खुश्क रहेगा। नए साल पर बर्फ बारी के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की आमद पर असर

हिमाचल में नए साल पर बर्फबारी की संभावना नहीं होने के कारण पर्यटकों की आमद पर असर रहेगा। हालांकि, प्रदेश के सरकारी और गैर सरकार होटल प्रबंधनों ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई पैकेज भी दिए हैं। बीते दिनों प्रदेश में हुई बर्फबारी के कारण नए साल के लिए होटलों की एडवांस बुकिंग के ग्राफ में इजाफा हुआ।


प्रमुख जगह का न्यूनतम तापमान
केलांग -9.0, कल्पा -4.4 मनाली -3.8, ऊना -1.3, सुंदरनगर -0.2, भुंतर - 0.8, सोलन - 1.0, डलहौजी -2.2, कांगड़ा - 2.3, पालमपुर - 2.5, नाहन - 2.5, शिमला - 3.0, चंबा - 3.5, मंडी - 3.9, बिलासपुर - 4.6, हमीरपुर - 5.0।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed