{"_id":"c49f7f3464e3210a007e245eb2a8199b","slug":"message-writing-competition-was-won-by-anish","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीश ने जीती मैसेज राइटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीश ने जीती मैसेज राइटिंग प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ और बाहरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में फादर्स डे पर आयोजित कराई गई मैसेज राइटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को ‘अमर उजाला’ दफ्तर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे। बिजली बोर्ड के उप निदेशक जन संपर्क अनुराग पराशर ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
इस मौके पर बाहरा विश्वविद्यालय की पीआरओ ऋतु शाह, अमर उजाला चंडीगढ़ के कलस्टर हेड भरपूर सिंह भी मौजूद रहे। पहले स्थान पर रहने वाले अनीश को 2100 रुपये देकर अनुराग पराशर ने नवाजा।
विज्ञापन
वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली विनम्रता शर्मा को 1500 रुपये देकर ऋतु शाह और तीसरे स्थान पर रहने वाली रीतिका कौंडल को भरपूर सिंह ने 1100 रुपये और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
अनुराग पराशर ने अमर उजाला और बाहरा विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की और कहा कि बच्चों को अभिभावकों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। उन्होंने सूचना प्रबंधन को और मजबूत करने पर भी बल दिया।